झारखंड में दिल दहलाने वाली वारदात, तंत्र-मंत्र के चक्कर में मां ने दे दी बेटी की बलि, शव का कलेजा तक खा गई महिला

Jharkhand Crime: झारखंड के पलामू जिले से दिल दहला देनी वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला पर अंधविश्वास के चक्कर में पड़ कर बेटी की बलि देना का आरोप लगा है। महिला काला जादू सीख रही थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जानकर पूरा मामला दहल जाएगा आपका भी दिल

अपडेटेड Nov 16, 2024 पर 6:15 AM
झारखंड के पलामू जिले में महिला ने तंत्र-मंत्र सीखने के चक्कर में अपनी ही बेटी की बलि दे दी

अंधविश्वास में फंस कर लोग अकसर कितने हैवान हो जाते हैं, इसका जीता-जागता उदाहरण झारखंड के पलामू जिले से सामने आया है, जहां एक महिला ने तंत्र-मंत्र सीखने के चक्कर में अपनी ही बेटी की बलि दे दी। महिला की हैवानियत यहीं नहीं रुकी। बेटी की बलि देने के बाद उसने शव को टुकड़े-टुकड़े किया और उसका कलेजा तक खा गई। यह पूरा मामला हुसैनाबाद थाना के खराड़ गांव की बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपित महिला गीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला गीता देवी अपनी सास से पास ही के जपला बाजार जाने की बात कह कर, अपनी बेटी को साथ लेकर निकली था। बाजार से उसने पूजा की सामग्री खरीदी और शाम को  घर से करीब दो किलोमीटर जा कर अपनी बेटी की हत्या कर दी और शव के टुकड़े-टुकड़े कर कलेजा तक खा गई। उसके बाद महिला शव को दफना कर नग्न अवस्था में ही घर पहुंच गई।

नग्न हो कर तंत्र-मंत्र सीखती थी महिला


पुलिस के पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि जलपा बाजार से चूड़ी और पूजा की अन्य सामग्री खरीदने के बाद वह घर आ गई थी। जब शाम हुई, तो घर से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर सिकनी बरवाढोड़ा जंगल में उसने बेटी के साथ तंत्र-मंत्र करना शुरू किया।

पुलिस के मुताबिक, उसके बाद महिला ने पहले अपनी बच्ची को नग्न किया फिर खुद नग्न हो कर मासूम बच्ची की बलि दे दी। बलि देन के बाद महिला ने चाकू से शव के टुकड़े किए फिर उसका कलेजा निकाल कर खा गई।

दिल्ली में काम करता है आरोपी महिला का पति

ग्रामिणों ने पुलिस को बाताया कि आरोपी महिला गीता देवी का पति अपनी रोजी-रोटी के लिए दिल्ली में रहता है। महिला अपनी सास के साथ रहती है। जानकारी के मुताबिक, जब महिला की सास ने उसे नग्न अवस्था में देखा, तो वो अवाक रह गई थी। सास ने जब बच्ची के बारे में पूछा तो महिला ने बच्ची की हत्या करने की बात कबूली।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

जब लोगों को इस पूरी घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस को बुला कर महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि नग्न अवस्था में बच्ची की कटी लाश बरामद की गई है। आरोपी महिला ने अंधविश्वास में अपना आपा खो दिया था। वहीं पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया की वह डायन-बिसाही (Black Magic) सीख रही थी, जिसके लिए उसने अपनी बेटी की ही बलि दे दी।

ये  भी पढ़ें: बिरसा मुंडा चौक के नाम से जाना जाएगा दिल्ली का मशहूर सराय काले खां चौक, केंद्र सरकार ने किया नाम बदलने का ऐलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।