27 अक्टूबर को कंगना रनौत की तेजस रिलीज हुई। हालांकि फिल्म दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकामयाब रही। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह पिटी है। ओपनिंग डे और लाइफटाइम कलेक्शन को भी मिला लें तो भी फिल्म दस करोड़ से ज्यादा का बिजनेस नहीं कर पाई है। देशभर के अलग-अलग कोने से एग्जिबिटर्स ने भी तेजस को लेकर अपडेट दी है। एग्जिबिटर्स का कहना है कि लोगों के कम आने की वजह से उन्हें 50 प्रतिशत शो कैंसिल करने पड़े हैं।
