Get App

बार-बार दुबई के चक्कर और एक ही कपड़े...IPS अफसर की एक्ट्रेस बेटी 14KG सोने की तस्करी में कैसे पकड़ी गई?

Actress Ranya Rao News : रान्या राव को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने गिरफ्तार किया है। उन्हें 3 मार्च की देर रात डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने 14.8 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं गिरफ्तारी के अगले दिन उन्हें आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 05, 2025 पर 4:21 PM
बार-बार दुबई के चक्कर और एक ही कपड़े...IPS अफसर की एक्ट्रेस बेटी 14KG सोने की तस्करी में कैसे पकड़ी गई?
रान्या राव एक वरिष्ठ IPS अधिकारी की सौतेली बेटी हैं और दुबई बार-बार आने जाने के कारण पहले से निगरानी में थीं।

Actress Ranya Rao News : कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को बेंगलुरु के एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह, दुबई से भारत 14.8 किलोग्राम सोना लाते हुए पकड़ी गईं हैं। रान्या राव को सोमवार रात बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। रिपोर्टों के मुताबिक, वह आमतौर पर जांच से बच जाती थीं क्योंकि वह कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के डीजीपी रामचंद्र राव की बेटी हैं, हालांकि इस केस से उनके पिता ने खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है। एक्ट्रेस को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं, DRI ने कैसे एक्ट्रेस को पकड़ा

ऐसे हुई  भांडाफोड़

  • बार-बार दुबई जाना : रान्या राव ने इस साल 10 से ज्यादा बार विदेश यात्रा की, जिससे डीआरआई को उन पर शक हुआ। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि खाड़ी देशों, खासकर दुबई की उनकी बार-बार कुछ दिनों की यात्राओं को देखकर अधिकारियों को शक हुआ।
  • हर बार बेल्ट में सोना छिपाया: टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रान्या राव प्लेन से उतरते वक्त पूरी तरह आत्मविश्वास से भरी थीं और उनमें कोई घबराहट नहीं थी। लेकिन जब उनकी तलाशी ली गई, तो अधिकारी उनकी बेल्ट में छिपे सोने की बार देखकर हैरान रह गए। जानकारी के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में चार बार दुबई गई और अपने ट्रेवल के दौरान उन्होंने एक जैसी ड्रेस पहनी थी और हर बार बेल्ट में सोना छिपाकर रखा था।
  • स्पेशल प्रोटोकॉल से मिली मदद : रिपोर्ट के मुताबिक, रान्या राव ने उन आधिकारिक प्रोटोकॉल सेवाओं का फायदा उठाया, जो वरिष्ठ अधिकारियों के लिए बनाई गई हैं। एयरपोर्ट पर एक प्रोटोकॉल अधिकारी उन्हें रिसीव करता था और बिना जांच के बाहर ले जाता था। यहां तक कि उन्हें सरकारी गाड़ी में बिठाकर जांच से बचाया जाता था।फिलहाल, अदालत ने रान्या राव को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें