उत्तर प्रदेश का कानपुर शहर, जिसे उद्योग नगरी के नाम से जाना जाता है। पोस्ट ऑफिस से एक ऐसी घटना सामने आई। जिसे सनकर हर किसी का माथा ठनक गया। लेकिन पुलिस की चीते की रफ्तार से कार्रवाई रंग लाई। इसके बाद जिस मां की गोद कुछ घंटे पहले सूनी हो गई थी। आंसुओं का सैलाब बह रहा था। वहां खुशी के आंसू छलक पड़े। मां की ममता जीत गई। कानपुर के प्रधान डाकघर से 40 दिन की बच्ची चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला ने बच्ची को चुराकर अपने घर ले गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन घंटे के अंदर बच्ची को बरामद कर लिया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।