'अमीरों के बहकावे में मत आओ', ऐसा क्या बोल गए निखिल कामत की करीना कपूर की डायटीशियन ने दिया टो दूक जवाब

जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर निखिल कामत (Nikhil Kamath) ने हाल ही में सिंगापुर में खानपान के कल्चर को लेकर एक टिप्पणी की थी। अब करीना कपूर की डायटीशियन रुजुता दिवेकर ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कामत ने कहा था कि सिंगापुर में लोग घर पर खाना नहीं बनाते, बल्कि बाहर खाते हैं, और अगर यह ट्रेंड भारत में भी अपनाया जाता है, तो रेस्टोरेंट इंडस्ट्री के लिए यह एक 'स्वर्णिम दौर' साबित हो सकता है

अपडेटेड Feb 22, 2025 पर 10:56 PM
निखिल कामत ने कहा था कि सिंगापुर में अधिकतर लोग कभी घर पर खाना नहीं बनाते, कुछ के पास तो किचन भी नहीं है

जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर निखिल कामत (Nikhil Kamath) ने हाल ही में सिंगापुर में बाहर खाना खाने की कल्चर को लेकर एक टिप्पणी की थी। अब करीना कपूर की डायटीशियन रुजुता दिवेकर ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कामत ने कहा था कि सिंगापुर में लोग घर पर खाना नहीं बनाते, बल्कि बाहर खाते हैं, और अगर यह ट्रेंड भारत में भी अपनाया जाता है, तो रेस्टोरेंट इंडस्ट्री के लिए यह एक 'स्वर्णिम दौर' साबित हो सकता है।

रुजुता दिवेकर ने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "अमीर लड़कों की बात मत सुनो; घर का खाना खाना एक सेहतमंद आदत है। यह न सिर्फ बीमारियों से बचाता है, बल्कि समाज में आपसी जुड़ाव को मजबूत करता है और रिश्तों में प्यार और सुरक्षा बढ़ाता है।" उन्होंने आगे लिखा "चाहे आपकी उम्र, जेंडर या आमदनी कुछ भी हो। आप खाना बनाना सीखो और इसे नियमित रूप से करो। #घरकाखाना।"

क्या कहा था निखिल कामत ने?

निखिल कामत ने हाल ही में अपनी सिंगापुर यात्रा के अनुभवों को शेयर करते हुए लिखा, "मैं इस हफ्ते सिंगापुर में था; जिन लोगों से मैं मिला, उन्होंने बताया कि वे कभी घर पर खाना नहीं बनाते, कुछ के पास तो किचन भी नहीं है।" उन्होंने आगे कहा कि अगर भारत में भी ऐसा कल्चर आ जाए, तो रेस्टोरेंट बिजनेस के लिए यह एक बड़ी अपॉर्च्युनिटी होगी।


सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कामत के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त बहस छिड़ गई। कुछ यूजर्स ने दलील दिया कि सिंगापुर का कल्चर भारत से अलग है। वहां पर सरकार की ओर से संचालित 121 'हॉकर सेंटर्स' हैं, जिनमें 6000 फूड स्टॉल्स हैं। वहां लोग किफायती दाम पर और न्यूट्रिशन से भरे खाना खाते हैं।

कई यूजर्स ने भारत में इस ट्रेंड के अपनाने को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट का खाना नियमित रूप से खाने से मोटापा, डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम्स और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कुछ यूजर्स ने कहा कि भारत में बाहर खाना अर्थव्यवस्था और संस्कृति दोनों के लिहाज से सही नहीं है। एक यूजर ने लिखा – "घर का खाना भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है और यह जल्दी बदलने वाला नहीं है।"

यह भी पढ़ें- 5 छोटे टुकड़ों में बंट जाएगा डिफेंस शेयर, कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट का किया ऐलान, 17 मार्च है रिकॉर्ड डेट

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।