Kidney Problem: किडनी हमारे शहर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह हमारे शरीर के विषाक्त पदार्थों को छान कर उसे पेशाब के रास्ते से बाहर निकालता है। लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे शरीर में दो किडनियां होती है। इसका काम शरीर से विषाक्त पदार्थों को छानकर बाहर निकालना है। दुनियाभर में लाखों लोग हैं जो किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। दरअसल, कई बार हमें किडनी की समस्याओं (Kidney Problem) के लक्षण तो दिखते हैं लेकिन जानकारी नहीं होने के चलते हम इसकी पहचान नहीं कर पाते हैं। वहीं कई लोग तो इन लक्षणों को किसी अन्य समस्या की वजह समझकर गलत इलाज भी करने लगते हैं।