'सीक्रेट यात्रा' पर भारत आए थे किंग चार्ल्स III! पत्नी के साथ 4 दिन तक बेंगलुरु में रहे, किसी नहीं थी कोई खबर

सूत्रों ने बताया कि 75 साल के चार्ल्स समोआ से लौटने पर भारत पहुंचे थे। समोओ में उन्होंने 21-26 अक्टूबर तक 2024 कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गर्वनमेंट मीटिंग में हिस्सा लिया था। चार्ल्स और कैमिला 18 अक्टूबर को अपने पहले ओशिनिया दौरे पर निकले थे, 26 अक्टूबर को यात्रा खत्म करने से पहले, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और समोआ का दौरा किया

अपडेटेड Oct 30, 2024 पर 1:57 PM
सीक्रेट यात्रा पर भारत आए थे किंग चार्ल्स III, पत्नी के साथ 4 दिन तक बेंगलुरु में रहे

किंग चार्ल्स III अपनी पत्नी के साथ हाल ही में भारत आए और ये उनकी सीक्रेट यात्रा थी। 2023 में यूनाइटेड किंगडम का राजा बनने के बाद ये उनका पहला भारत दौरा था। किंग चार्ल्स इससे पहले बतौर प्रिंस ऑफ वेल्स कई बार भारत आए थे। रिपोर्ट्स की मानें, तो किंग चार्ल्स III 27 अक्टूबर को चार दिन की अपने 'सुपर प्राइवेट' यात्रा पर बेंगलुरु पहुंचे और इस दौरान वह मीडिया से भी दूर रहे। इस यात्रा की कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी।

CNN-News18 ने घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया कि 75 साल के चार्ल्स समोआ से लौटने पर भारत पहुंचे थे। समोओ में उन्होंने 21-26 अक्टूबर तक 2024 कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गर्वनमेंट मीटिंग में हिस्सा लिया था।

चार्ल्स और कैमिला 18 अक्टूबर को अपने पहले ओशिनिया दौरे पर निकले थे, 26 अक्टूबर को यात्रा खत्म करने से पहले, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और समोआ का दौरा किया।


बेंगलुरु क्यों आए थे किंग्स चार्ल्स III?

कथित तौर पर शाही जोड़े ने समोआ से अपनी वापसी यात्रा पर बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में सौक्या हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 'रिजुविनेशन' ब्रेक लेने का फैसला किया।

सूत्रों ने कहा कि किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला वेलनेस ट्रीटमेंट और अपने बिजी शेड्यूल से छुट्टी लेना चाह रहे थे। उन्होंने बताया कि उनका प्राइवेट जेट शनिवार रात HAL एयरपोर्ट पर उतरा।

TOI के मुताबिक, तय ऑफरेशन के अलावा, इस एयरपोर्ट को जनरल एविएशन, कॉर्पोरेट फ्लाइट्स और स्पेशल VIP यात्रा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। एयरपोर्ट से हेल्थ सेंटर तक उनकी यात्रा के लिए कोई आधिकारिक ट्रैफिक मैनेजमेंट तक नहीं था।

बेंगलुरु में रहने के दौरान, शाही जोड़ा सुबह के योग सेशन और रिलैक्सेशन और रिजुविनेशन के लिए डिजाइन की गईं अलग-अलग वेलनेस थेरेपी लेता रहा।

चीन के अरबपतियों को बड़ा झटका, 3 साल में 30% की गिरावट! AI कैसे बदल रहा है खेल?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।