Vedanta के फाउंडर और चेयरमैन Anil Gupta सोशल मीडिया पर अपनी बातें शेयर करते रहते हैं। वे अपने जीवन के संघर्ष की प्रेरक कहानियां भी शेयर करते हैं। हाल में उनकी मुलाकात शार्क टैंक इंडिया के जज और boAt के को-फाउंडर अमन गुप्ता से हुई। उन्होंने इसकी एक फोटो शेयर की है।
अग्रवाल ने लिंक्डइन पर इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, "आप सबके फेवरेट 'शार्क' के साथ एक मुलाकात... बोट के को-फाउंडर डायनेमिक अमन गुप्ता से मिला, जो सबसे तेजी से बढ़ते इंडिया के ऑडियो ब्रांड का नेतृत्व कर रहे हैं।"
अमन गुप्ता रियल्टी शो Shark Tank India के जजों में शामिल थे। इस रियल्टी शो का जज बनने के बाद देशभर में वह काफी लोकप्रिय हो गए। उनकी कंपनी बोट नाम से ऑडियो प्रोडक्ट्स बेचती है।
अग्रवाल ने लिखा है, "अमन गुप्ता 'हम भी कर लेंगे' की अपनी सोच के लिए जाने जाते हैं। उनकी इसी सोच का नतीजा है कि आज इंडिया की यह कंपनी दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों को टक्कर दे रही है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। मैं हमेशा अमन जैसे फाउंडर्स से मिलने को लेकर उत्साहित रहता हूं, जो लाखों युवाओं को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते हैं।"
अग्रवाल के इस पोस्ट के जवाब में boAt के सीएमओ अमन गुप्ता ने उन्हीं (अग्रवाल) को बोट बताते हुए लिखा, "बोट अच्छा लगा आपसे मिलकर। आपसे मिलना और आपके अनुभव से सीखना मेरे लिए सम्मान की बात है।"
सोशल मीडिया के यूजर्स को दोनों दिग्गजों बीच पोस्ट का यह एक्सचेंज बहुत पसंद आया। कुछ यूजर्स ने इस पर रोचक प्रतिक्रिया जताई। कौशिक सरकार ने लिखा, "ये दो मुस्कान अरबों मुस्कान को बयां करते हैं। इंडिया ने लाइफस्टाइल, हेल्थकेयर, एड-टेक, फूड और माइनिंग में बड़ी प्रगति की है। यह दूसरे देशों से आगे निकल रहा है।"
उन्होंने अमन की खूबसूरत मुस्कुराहट की तारीफ की है। फिर कहा कि अनिल सर, हमें यह बहुत पसंद आया। इसका जवाब देते हुए अनिल अग्रवाल ने कहा कि आपने सही कहा डॉ कौशिक। आज की पीढ़ी की ऊर्जा और पुरानी पीढ़ी से सीखने की चाहत ने मिलकर आज इंडिया को उस जगह पहुंचाया है, जहां आज इंडिया है।
इस महीने की शुरुआत में वेदांता के बॉस ने कहा था कि उनकी कंपनी ने 2030 तक 100 अरब डॉलर की कंपनी बनने का लक्ष्य रखा है। 10 अगस्त को कंपनी की 57वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ने अगले दो साल में पूंजीगत विस्तार पर करीब 3 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है।