Get App

जानिए Anil Agarwal ने अपने फेवरेट शार्क 'Aman Gupta' से मिलने के बाद क्या कहा

अमन गुप्ता रियल्टी शो Shark Tank India के जजों में शामिल थे। इस रियल्टी शो का जज बनने के बाद देशभर में वह काफी लोकप्रिय हो गए। उनकी कंपनी बोट नाम से ऑडियो प्रोडक्ट्स बेचती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 29, 2022 पर 11:33 AM
जानिए Anil Agarwal ने अपने फेवरेट शार्क 'Aman Gupta' से मिलने के बाद क्या कहा
अग्रवाल ने लिखा है कि अमन गुप्ता 'हम भी कर लेंगे' की अपनी सोच के लिए जाने जाते हैं। उनकी इसी सोच का नतीजा है कि आज इंडिया की यह कंपनी दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों को टक्कर दे रही है।

Vedanta के फाउंडर और चेयरमैन Anil Gupta सोशल मीडिया पर अपनी बातें शेयर करते रहते हैं। वे अपने जीवन के संघर्ष की प्रेरक कहानियां भी शेयर करते हैं। हाल में उनकी मुलाकात शार्क टैंक इंडिया के जज और boAt के को-फाउंडर अमन गुप्ता से हुई। उन्होंने इसकी एक फोटो शेयर की है।

अग्रवाल ने लिंक्डइन पर इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, "आप सबके फेवरेट 'शार्क' के साथ एक मुलाकात... बोट के को-फाउंडर डायनेमिक अमन गुप्ता से मिला, जो सबसे तेजी से बढ़ते इंडिया के ऑडियो ब्रांड का नेतृत्व कर रहे हैं।"

अमन गुप्ता रियल्टी शो Shark Tank India के जजों में शामिल थे। इस रियल्टी शो का जज बनने के बाद देशभर में वह काफी लोकप्रिय हो गए। उनकी कंपनी बोट नाम से ऑडियो प्रोडक्ट्स बेचती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें