Success Story: LIC एजेंट से करियर शुरू करके बने सबसे उम्रदराज अरबपति
लक्षमण दास मित्तल, सोनालिका ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन हैं, जिन्होंने पिछले 30 सालों में अरबों का साम्राज्य खड़ा करने में कामयाबी हासिल की। 1931 में पंजाब के होशियारपुर में जन्मे मित्तल ने एक बीमा एजेंट के रूप में अपना करियर शुरू किया था। LIC से रिटायर होने के 6 साल बाद उन्होंने 65 साल की उम्र में अपना बिजनेस शुरू किया था