Get App

जवाहरलाल नेहरू की पहल से 'Lakme' की हुई थी शुरुआत, जानिए लक्ष्मी से 'लैक्मे' बनने की दिलचस्प कहानी

टाटा समूह की बागडोर संभालने के 12 साल बाद यानी 1950 में जेआरडी टाटा को जवाहरलाल नेहरू ने फोन किया था। नेहरू ने यह फोन टाटा से अपने दोस्ताने रिश्ते की वजह से किया था। उन्होंने टाटा को अपनी चिंता बताई। नेहरू ने टाटा से कहा कि इंडिया में महिलाएं आयातित कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करती है। इससे काफी विदेशी मुद्रा देश से बाहर चली जाती है। ऐसे में अगर टाटा इंडिया में आयातित कॉस्मेटिक्स के टक्कर के प्रोडक्ट्स इंडिया में बनाना शुरू कर दें तो इससे देश का भला होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 17, 2023 पर 3:59 PM
जवाहरलाल नेहरू की पहल से 'Lakme' की हुई थी शुरुआत, जानिए लक्ष्मी से 'लैक्मे' बनने की दिलचस्प कहानी
लैक्मे की शुरुआत मुंबई में पैडर रोड स्थित एक किराए की इमारत में हुई। जल्द ही मार्केट में लैक्मे ब्रांड के प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज मार्केट में आ गई। महिलाओं ने इसे हाथोहाथ लिया।

इंडिया के मशूहर कॉस्मेटिक्स ब्रांड 'Lakme' की शुरुआत इंडिया के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पहल से हुई थी। दूसरा, यह कि लैक्मे का नाता धन और ऐश्वर्य की देवी लक्ष्मी से है। आंत्रप्रेन्योर और Artery India के सीईओ अरविंद विजय मोहन ने एक पोडकास्ट में लैक्मे की कहानी बताई है। उन्होंने इस बारे में एक वीडियो भी Instagram पर शेयर किया है। अब यह वीडियो दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी आ गया है। इसमें उन्होंने बताया है कि टाटा समूह की बागडोर संभालने के 12 साल बाद यानी 1950 में जेआरडी टाटा को जवाहरलाल नेहरू ने फोन किया था। नेहरू ने यह फोन टाटा से अपने दोस्ताने रिश्ते की वजह से किया था। उन्होंने टाटा को अपनी चिंता बताई।

नेहरू की सलाह से टाटा ने शुरू किया उत्पादन

नेहरू ने टाटा से कहा कि इंडिया में महिलाएं आयातित कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करती है। इससे काफी विदेशी मुद्रा देश से बाहर चली जाती है। ऐसे में अगर टाटा इंडिया में आयातित कॉस्मेटिक्स के टक्कर के प्रोडक्ट्स इंडिया में बनाना शुरू कर दें तो इससे देश का भला होगा। पूर्व प्रधानमंत्री की यह सलाह टाटा के दिल को छू गई। उन्होंने तुरंत इस पर काम शुरू कर दिया। तब टाटा समूह की कंपनी Tata Oil Mill Comanyaka (TOMCO) नारियल तेल बनाती थी। कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स के लिए रॉ मैटेरियल की सप्लाई के लिए टोमको की एक सब्सिडिरी बनाई गई।

ऐसे लक्ष्मी से निकला लैक्में ब्रांड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें