PM Narendra Modi Lakshadweep visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद एक्टर सलमान खान (Salman Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar ) और श्रद्धा कपूर जैसी बॉलीवुड हस्तियों एवं क्रिकेटरों ने फैंस से भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की है। इन हस्तियों ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव के मंत्रियों की 'अपमानजनक टिप्पणियों' पर विवाद के बीच यह अपील की। अक्षय-सलमान के अलावा कंगना रनौत, टाइगर श्रॉफ और जॉन अब्राहम जैसी बड़ी सेलिब्रिटीज ने भी ट्वीट कर लोगों से भारतीय टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात कही है।
