'मुझे खेद है कि मैं आपसे रविवार को काम नहीं करवा सकता' L&T चीफ ने की हफ्ते में 90 घंटे काम करने की वकालत

L&T चीफ एसएन सुब्रमण्यन का ये बयान ऐसे समय आया है, जब हाल ही में Infosys के कोफाउंडर एन आर नारायणमूर्ति इस तरह की बात कही थी। उन्होंने सुझाव दिया था कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सहायता के लिए हफ्ते में 70 घंटे काम करना चाहिए। इस बयान की भी ऑनलाइन खूब आलोचना हुई थी

अपडेटेड Jan 09, 2025 पर 9:27 PM
Story continues below Advertisement
L&T चीफ एस एन सुब्रमण्यन ने की हफ्ते में 90 घंटे काम करने की वकालत

वर्क-लाइफ बैलेंस पर बहस की बीच L&T के चेयरमैन एस एन सुब्रमण्यन ने अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया है, जिसमें उन्होंने कर्मचारियों से हर हफ्ते 90 घंटे काम करने और यहां तक ​​कि रविवार को भी छुट्टी नहीं लेने के विचार करने की वकालत की है। L&T की 6 डे वर्किंगवीक पॉलिसी के संबंध में कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान सामने आई उनकी टिप्पणियों ने वर्क-लाइफ बैलेंस पर चल रही बहस को और हवा दे दी है।

सुब्रमण्यन का ये बयान ऐसे समय आया है, जब हाल ही में Infosys के कोफाउंडर एन आर नारायणमूर्ति इस तरह की बात कही थी। उन्होंने सुझाव दिया था कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सहायता के लिए हफ्ते में 70 घंटे काम करना चाहिए। इस बयान की भी ऑनलाइन खूब आलोचना हुई थी।

हालांकि, सुब्रमण्यन ने इसे और आगे बढ़ाते हुए 90 घंटे वर्क वीक का प्रस्ताव रखा और कर्मचारियों के घर पर बिताए जाने वाले समय पर सवाल उठाया। उन्होंने कर्मचारियों से घर पर कम समय बिताने और काम को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा, "आप अपनी पत्नी को कब तक घूर सकते हैं?"


यह बताते हुए कि कर्मचारियों को शनिवार को काम करना क्यों जरूरी है, सुब्रमण्यन ने खेद जताया कि रविवार को वर्किंग डे क्यों नहीं बनाया जा सकता है।

L&T Chairman says “ he regrets he’s not able to make us work on Sunday and Sunday’s, 90hrs a week” in a response to his employee remarks byu/5seb4C inIndiaCareers

Reddit पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, "मुझे खेद है कि मैं रविवार को आपसे काम नहीं करवा पा रहा हूं। अगर मैं रविवार को आपसे काम करवा पाऊं तो मुझे ज्यादा खुशी होगी, क्योंकि मैं रविवार को भी काम करता हूं।"

सुब्रमण्यन ने अपने रुख को सही ठहराने के लिए एक चीनी व्यक्ति से बातचीत का हवाला दिया। उनके अनुसार, उस व्यक्ति ने चीन के अमेरिका से आगे निकलने की क्षमता का श्रेय चीन के मजदूरों को दिया, जो 90 घंटे काम करते हैं, जबकि अमेरिकी आम तौर पर 50 घंटे काम करते हैं। सुब्रमण्यन ने कहा, "अगर आप दुनिया में शीर्ष पर रहना चाहते हैं, तो आपको हफ्ते में 90 घंटे काम करना होगा।"

चीन का सुपर डैम, भारत के नॉर्थ ईस्ट के लिए बड़ी चुनौती और खतरा

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।