वर्क-लाइफ बैलेंस पर बहस की बीच L&T के चेयरमैन एस एन सुब्रमण्यन ने अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया है, जिसमें उन्होंने कर्मचारियों से हर हफ्ते 90 घंटे काम करने और यहां तक कि रविवार को भी छुट्टी नहीं लेने के विचार करने की वकालत की है। L&T की 6 डे वर्किंगवीक पॉलिसी के संबंध में कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान सामने आई उनकी टिप्पणियों ने वर्क-लाइफ बैलेंस पर चल रही बहस को और हवा दे दी है।
