लखनऊ के एक होटल में अपनी मां और चार बहनों की हत्या के आरोपी 24 साल के शख्स ने एक रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो भी बनाया। इसमें उसने कहा है कि उसने ये हत्याएं इसलिए कीं क्योंकि वह नहीं चाहता था कि उसकी "बहनें बेच दी जाएं"। ये वीडियो इस दिल दहला देने वाले अपराध के कुछ घंटों बाद सामने आया। इसमें अरशद ने आरोप लगाया कि उसके गृहनगर बदायूं में पड़ोसियों और भू-माफियाओं ने उनके घर पर कब्जा कर लिया और उसकी बहनों की तस्करी करने की योजना बनाई।
