मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे की शादी, पुष्कर के रिजॉर्ट में हुए सारे फंक्शन

MP CM son Wedding: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बड़े बेटे वैभव यादव का विवाह पुष्कर के एक रिजॉर्ट में रखा गया है। अपने बेटे के लिए मोहन यादव ने हरदा जिले की शालिनी यादव को चुना है। शालिनी यादव से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

अपडेटेड Feb 24, 2024 पर 2:01 PM
23 और 24 फरवरी को पुष्कर के एक रिजॉर्ट में मध्य प्रदेश सीएम के बेटे की शादी समारोह है

MP CM son Wedding: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) इन दिनों अपने बेटे की शादी में व्यस्त हैं। मोहन यादव के बड़े बेटे डॉ. वैभव यादव (Vaibhav Yadav) की शादी राजस्थान के तीर्थराज पुष्कर (Pushkar) के आलीशान रिजॉर्ट में होगी। धार्मिक नगरी के रूप में मशहूर पुष्कर अब लोगों की फेवरेट वेडिंग डेस्टिनेशन (Wedding Destination) बनती जा रही है। शादी से पहले उज्जैन में मातृका पूजन संपन्न हुआ। पुष्कर में 23 और 24 फरवरी को शादी का समारोह (Wedding Festivities MP CM) संपन्न होगा। सीएम के बेटे की शादी में राजनीति जगत के कई दिग्गज शामिल होंगे।

Mohan Yadav ने बहू के रूप में चुनी हरदा जिले की बेटी

वैभव यादव के लिए हरदा जिले की रहने वाली शालिनी को चुना गया है। मुख्यमंत्री के परिवार के लिए शादी का समारोह पूरी तरह से पारिवारिक होगा। भाजपा के कुछ बड़े नेता और उनके परिवार के लोग इसमें शामिल होंगे। पुष्कर में रिजॉर्ट के पास ही गेस्ट के ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की गई है। वर-वधु समेत पूरा परिवार शुक्रवार को ही शादी समारोह के लिए पुष्कर पहुंच गया था। 24 फरवरी को दूल्हा-दुल्हन सात फेरे लेंगे।

Mohan Yadav: BSC से PhD तक की है डिग्री, ABVP से हुई राजनीति में एंट्री, कौन हैं मध्य प्रदेश के नए CM मोहन यादव

MP New CM: मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर स्पीकर, दो डिप्टी सीएम भी होंगे

मध्य प्रदेश के सीएम के परिवार की बहू शालिनी यादव


शालिनी यादव हरदा के रोलगांव की रहने वाली हैं और उनके पिता सतीश यादव परिवार के सदस्यों के साथ पुष्कर पहुंच गए हैं। सीएम मोहन यादव का शुक्रवार को पुष्कर पहुंचने का प्रोग्राम है। डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव भी राजनीति से जुड़े हैं और इस समय भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक है। इससे पहले वैभव ABVP में काफी सक्रिय रहे हैं। हालांकि, सतीश यादव की बेटी शालिनी के बारे में अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। इतना ही बताया गया है कि उनके पिता सतीश यादव एक किसान हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।