प्रयागराज महाकुंभ में जहां लाखों नागा साधु अपनी साधना में व्यस्त रहते हैं, वहीं गंगापुरी महाराज अपनी खासियत और आकर्षण से सभी का ध्यान खींचते हैं। उनकी तीन फीट की हाइट और अनोखी शख्सियत लोगों के लिए उत्सुकता का कारण बन गई है। गंगापुरी महाराज, जो जूना अखाड़े के प्रतिष्ठित नागा संत हैं, असम की कामाख्या पीठ से जुड़े हुए हैं। जबकि अन्य श्रद्धालु गंगा में स्नान करने के लिए आ रहे हैं, गंगापुरी महाराज ने अभी तक गंगा स्नान नहीं किया है।उनकी हाइट के कारण लोग उन्हें 'छोटू बाबा' या 'टाइनी बाबा' भी बुलाते हैं, लेकिन वह इस पर बिल्कुल भी निराश नहीं हैं।
