Maha Kumbh Mela 2025: UP के नए जिले में बसाई गई टेंट सिटी, 7500 करोड़ रुपये खर्च, स्नान के पहले ऐसे करें बुकिंग, जानें किराया

Prayagraj Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले के लिए 4,000 हेक्टेयर से बड़े इलाके में टेंट सिटी बनाई गई है। हाल ही में बनाए गए नए जिले में यह टेंट सिटी बसाई गई है। प्रदेश सरकार ने साल 2019 के अर्द्ध कुंभ मेले के लिए 4,200 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। इस बार महाकुंभ के लिए केंद्र के साथ मिलकर उसने 7,500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं

अपडेटेड Dec 18, 2024 पर 2:10 PM
Story continues below Advertisement
Prayagraj Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 तक महाकुंभ मेला लगने जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। अगले महीने से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज की गलियों में नजर आएंगे। सूबे में योगी सरकार ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है। साधु-संतों और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई है। इसके लिए अलग से टेंट सिटी बसाई गई है। यानी दुनिया का सबसे बड़ा तंबू लगाया गया है। इसे 400 हेक्टेयर के बड़े इलाके में बनाया गया है। हाल ही में बनाए गए नए जिले में यह टेंट सिटी बसाई गई है।

महाकुंभ मेले के लिए सरकार ने 7500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसमें 2100 करोड़ रुपये केंद्र सरकार की ओर से दिए गए हैं। यह राशि 2019 के अर्धकुंभ में खर्च हुए 4,200 करोड़ रुपये के बजट से लगभग 78 फीसदी ज्यादा है। अब तक 3,462 करोड़ रुपये की मंजूरी दी जा चुकी है।

टेंट सिटी में मिलेंगी ये सुविधाएं


महाकुंभ मेले के लिए 4,000 हेक्टेयर क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा तंबू शहर (टेंट सिटी) बनाया जा रहा है इसमें 2,000 तंबू और 25,000 सार्वजनिक आवास तैयार किए जाएंगे। टेंट सिटी में 67,000 स्ट्रीटलाइट होंगी और बिजली की सप्लाई हमेशा रहेगी। राज्य सरकार तीर्थयात्रियों के आने-जाने के लिए भगवा रंग की 7,000 बसें चलाएगी। मेले के दौरान 100 विशेष ट्रेनें प्रयागराज को पूरे देश से जोड़ेंगी। यहां खाना बुफे स्टाइल के डाइनिंग हॉल में परोसा जाएगा। साइट पर मेडिकल सेवाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। सुविधाजनक आवाजाही के लिए बैटरी वाले व्हीकल और शटल सर्विस मिलेगी। इसी के साथ आध्यात्मिक चर्चाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, योग कक्षाओं और स्पा की भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

टेंट सिटी में किस तरह के मिलेंगे कमरे

टेंट सिटी में आवास की 4 कैटेगरी हैं। इसमें डीलक्स, प्रीमियम, डीलक्स ऑन रॉयल बाथ और प्रीमियम ऑन रॉयल बाथ शामिल हैं। इसी के साथ कमरे में मिलने वाली फैसिलिटी और शाही स्नान के कारण कमरों की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। बुकिंग के दौरान आपको बताना होगा, कि आप कैसा कमरा चाहते हैं, जिसके आधार पर ही आपको भुगतान करने के लिए कहा जाएगा।

जानिए टेंट सिटी का किराया

महाकुंभ मेला में शाही स्नान काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में शाही स्नान की तारीखों पर, लग्जरी कमरों की कीमत 16,100 रुपये है। जबकि सिंगल ऑक्यूपेंसी के रेट 10,500 रुपये से शुरू हो जाते हैं। डबल ऑक्यूपेंसी के रेट 12,000 रुपये से 30,000 रुपए के बीच हैं। इसके अलावा एडिशनल बिस्तर के लिए 4,200 रुपये से लेकर 10,500 रुपए तक पेमेंट करना पड़ सकता है।

टेंट सिटी में रूम की बुकिंग कैसे करें?

टेंट के लिए रिजर्वेशन आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com के जरिए जा सकता है। टूरिस्ट अपनी पसंदीदा तारीख और रूम की कैटेगरी का चयन कर सकते हैं। इसी के साथ टूरिस्ट व्हाट्सएप और टोल-फ्री नंबरों के जरिए कस्टमर केयर सर्विस पर टेंट से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।