उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। अगले महीने से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज की गलियों में नजर आएंगे। सूबे में योगी सरकार ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है। साधु-संतों और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई है। इसके लिए अलग से टेंट सिटी बसाई गई है। यानी दुनिया का सबसे बड़ा तंबू लगाया गया है। इसे 400 हेक्टेयर के बड़े इलाके में बनाया गया है। हाल ही में बनाए गए नए जिले में यह टेंट सिटी बसाई गई है।
