Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ ने अपनी भव्यता से पूरी दुनिया का ध्यान खींच रही है। दुनिया भर के मीडिया में महाकुंभ की चर्चा हो रही है। वहीं महाकुंभ में शामिल होने के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं। रूस, अमेरिका, स्पेन सहित दुनिया के कई देशों के लोगों ने 'अमृत स्नान' किया। महाकुंभ की व्यवस्थाएं देखकर विदेशों से आए सैलानी भी प्रभावित हैं। इस बीच महाकुंभ से स्नान कर लौटे इटली के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से रविवार को मुलाकात की और अपना अनुभव उनके साथ साझा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महाकुंभ 2025 से आए इटली के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। महाकुंभ से लौटी इटली की महिलाओं ने मुख्यमंत्री के सामने रामायण, शिव तांडव और कई भजनों का पाठ किया। महिलाओं के भजन पाठ का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबित सीएम योगी सेलखनऊ में इटली में ध्यान एवं योग सेंटर के संस्थापक एवं प्रशिक्षक माही गुरुजी ने अपने अनुयायियों के साथ शिष्टाचार भेंट की है।
कुंभ में आए दुनिया भर से लोग
बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होने के लिए देश से ही नहीं बल्कि दुनिया भर लोग आ रहे हैं। कुंभ में बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु भी आए हैं। वहीं अब कर महाकुंभ में करीब पांच करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान कर लिया है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने शासन अपनी पहले कैबिनेट की बैठक भी करने जा रही है। 22 जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ सहित सरकार के सभी मंत्री मेला क्षेत्र में मौजूद रहेंगे और इसी दौरान ही कैबिनेट की बैठक भी आयोजित की जाएगी।