Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ ने अपनी भव्यता से पूरी दुनिया का ध्यान खींच रही है। दुनिया भर के मीडिया में महाकुंभ की चर्चा हो रही है। वहीं महाकुंभ में शामिल होने के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं। रूस, अमेरिका, स्पेन सहित दुनिया के कई देशों के लोगों ने 'अमृत स्नान' किया। महाकुंभ की व्यवस्थाएं देखकर विदेशों से आए सैलानी भी प्रभावित हैं। इस बीच महाकुंभ से स्नान कर लौटे इटली के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से रविवार को मुलाकात की और अपना अनुभव उनके साथ साझा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
