Get App

भीम जैसा शरीर और चेहरे पर परशुराम-सा तेज...महाकुंभ में आए 'मस्कुलर बाबा' ने मचाई सनसनी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भव्य महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। वहीं महाकुंभ से एक और बाबा आत्मा प्रेम गिरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर इन फौलादी बाबा की काफी चर्चा हो रही है। आत्मा प्रेम गिरी ना सिर्फ पूजा पाठ में लीन रहते हैं बल्कि उन्हें जिम का भी शौक है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2025 पर 3:55 PM
भीम जैसा शरीर और चेहरे पर परशुराम-सा तेज...महाकुंभ में आए 'मस्कुलर बाबा' ने मचाई सनसनी
महाकुंभ में आए 'मस्कुलर बाबा' ने मचाई सनसनी

Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिव्य और भव्य महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। इस भव्य कुंभ का हिस्सा बनने देश से ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं। कुंभ के शुरुआत होते ही देश-विदेश से करोड़ों साधु-संतों ने संगम किनारे अपना डेरा जमा लिया है। वहीं महकुंभ में इस बार कई ऐसे भी साधु पहुंचे जो आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं IITian बाबा, छोटू बाबा के बाद अब एक और बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन बाबा को देखकर ही लोग इन्हें भगवान परशुराम का अवतार बता रहे हैं।

महाकुंभ में दिखे परशुराम!

महाकुंभ से अब जिन बाबा की तस्वीरें सोशल मीडियो पर लोगों को अपना दिवाना बनाया है, वो हैं सात फीट लंबे आत्मा प्रेम गिरी महराज। वैसे तो लोग इनकी कद और काठी देखकर इन्हें मस्कुलर बाबा का उपनाम दे रहे हैं। आत्मा प्रेम गिरी महराज को महाकुंभ में जो एक बार देखता है,फिर दुबारा उन्हें देखने से अपने आप को नहीं रोक पाता है। ये बाबा अपने जिंदगी की वजह से नहीं बल्कि अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर काफी चर्चा में हैं। इनके चेहरे पर तेज है और सात फीट लंबे किसी पहलवान सरीखें दिखते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें