उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की भव्य शुरुआत 13 जनवरी से हो चुकी है। हर दिन हजारों श्रद्धालु यहां आकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। लेकिन कुंभ मेले में बढ़ती भीड़ और भगदड़ जैसी घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है। खासकर शाही स्नान के दिनों में भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे सुरक्षा का ध्यान रखना और भी आवश्यक हो जाता है। अब तक चार शाही स्नान संपन्न हो चुके हैं और अगला शाही स्नान 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा के अवसर पर होगा। इसके बाद 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन अंतिम शाही स्नान किया जाएगा।
