Get App

Mahakumbh 2025 Stampede: मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़, कई घायल, आज नहीं होगा अमृत स्नान, अखाड़ों ने लिया फैसला

Mahakumbh Mela Stampede: प्रयागराज महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के अवसर पर देर रात संगम नोज पर अचानक भगदड़ भच गई। जिसमें की श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर सामने आई है। पूरा संगम पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। बताया जा रहा है कि करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। अभी यह मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2025 पर 7:59 AM
Mahakumbh  2025 Stampede: मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़, कई घायल, आज नहीं होगा अमृत स्नान, अखाड़ों ने लिया फैसला
Mahakumbh Mela Stampede: संगम पर भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ मच गई है। घायलों को अस्पताल लाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगा हुआ है। आज (29 फरवरी 2025) महाकुंभ मेले का दूसरा शाही स्नान (अमृत स्नान) है। मौनी अमवास्या होने की वजह से श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत ज्यादा पहुंच गई है। जिससे मेले में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इ घटना से संगम नोज पर अफरा तफरी का माहौल था। घटना के तुरंत बाद दर्जनों एंबुलेंस वहां पहुंच गई। मृत श्रद्धालुओं के शव को वहां से ले जाया गया। घायल श्रद्धालुओं को मेला में बने केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाकुंभ में भगदड़ मामले में विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा ने कहा कि संगम मार्गों पर कुछ बैरियर टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। कुछ लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। महाकुंभ मेले के केंद्रीय चिकित्सालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मीडिया कर्मियों को भी अस्पताल के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।

मुख्यमंत्री ने की अखाड़ों से बातचीत

अमृत स्नान न करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखाड़ों से बात की। इससे अखाड़ों ने अमृत स्नान टाल दिया है। सुबह 5 बजे श्री महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा को अमृत स्नान करना था। इसके बाद निरंजनी और आनंद अखाड़ा स्नान करते। फिर जूना, अग्नि, आवाहन और किन्नर अखाड़ा के स्नान का समय था। इनके बाद वैष्णव संप्रदाय के दिगंबर अनी, निर्मोही अनी और निर्वाणी अनी स्नान करते। अंत में निर्मल अखाड़ा को अमृत स्नान करना था। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा है कि आज के स्नान को सभी अखाड़ों ने रद्द कर दिया है। घटना की वजह से कोई भी अखाड़ा अमृत स्नान नहीं करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें