Get App

Maha kumbh: कुंभ मेला के अस्पताल में गूंजी किलकारियां, " कुंभ" और "गंगा" ने लिया जन्म

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। परेड में 100 बेड वाला सेंट्रल हॉस्पिटल और 25 सेक्टरों में छोटे अस्पताल बनाए गए हैं। इन अस्पतालों में ओपीडी, वार्ड, प्रसव केंद्र, आईसीयू जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। हाल ही में अस्पताल में दो बच्चों का जन्म हुआ, एक लड़का "कुंभ" और एक लड़की "गंगा"। 231 चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ अस्पताल में तैनात हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2025 पर 4:44 PM
Maha kumbh: कुंभ मेला के अस्पताल में गूंजी किलकारियां, " कुंभ" और "गंगा" ने लिया जन्म
प्रयागराज कुंभ मेला में सेंट्रल हॉस्पिटल में शुरू हुआ कामकाज

Mahakumbh 2025: 13 जनवरी 2025 से संगम की धरती पर महाकुंभ की शुरुआत होने जा रही है, और इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं का खास ध्यान रखा गया है। परेड में 100 बेड वाला सेंट्रल हॉस्पिटल तैयार किया गया है, जबकि महाकुंभ के 25 सेक्टरों में छोटे अस्पताल बनाए गए हैं, जिनमें 25-25 बेड हैं। इन सभी अस्पतालों में जरूरी दवाएं और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी स्वास्थ्य समस्या का तुरंत इलाज मिल सके। खास बात यह है कि सेंट्रल हॉस्पिटल में महिलाओं के प्रसव के लिए भी पूरी व्यवस्था की गई है।

महाकुंभ के दौरान यह व्यवस्था श्रद्धालुओं को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देने में मदद करेगी।महाकुंभ 2025 की तैयारियों के बीच महाकुंभ नगर स्थित केंद्रीय अस्पताल से खुशखबरी आई है। अस्पताल में दो बच्चों का जन्म हुआ है, जिनमें से एक रविवार को और दूसरा सोमवार को हुआ।

बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं

डिप्टी सीएम ने बताया कि केंद्रीय अस्पताल में ओपीडी, सामान्य वार्ड, प्रसव केंद्र, ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू जैसी सुविधाओं का आयोजन किया गया है। 20 वर्षीय गर्भवती सोनम को रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। परिजनों ने बच्चे का नाम 'कुंभ' रखने पर सहमति जताई। इसके बाद सोमवार को गर्भवती शिव कुमारी को भी प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया और उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम 'गंगा' रखा गया। अस्पताल में लगातार किलकारियां गूंज रही हैं, जिससे चिकित्सक भी उत्साहित हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें