Gondia Bus Accident: महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 9 की मौत और 25 घायल

Gondia Bus Accident: महाराष्ट्र के गोंदिया में एक बड़ा हादसा हो गया है। नागपुर से गोंदिया जाते हुए बस हादसे का शिकार हो गई, बस के पलटने से 9 लोगों की मौत हो गई और कई घायल है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

अपडेटेड Nov 29, 2024 पर 5:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gondia Bus Accident: महाराष्ट्र के गोदिंया में बड़ा सड़क हादसा

Gondia Bus Accident: महाराष्ट्र के नागपुर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। नागपुर से गोंदिया की ओर जा रही एक बस के हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है और 25 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद वहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हादसे में घायल हुए लोगों की मदद के लिए एम्बुलेंस, पुलिस वैन और क्रेनों को भी तैनात किया गया है।

बता दें कि ये भयानक हादसा गोंदिया जिले के गोंदिया-अर्जुनी रोड पर स्थित बिंद्रवाना टोला गांव में दोपहर लगभग 12.30 बजे हुआ है। एमएसआरटीसी की 'शिवशाही' बस 36 यात्रियों को लेकर गोंदिया जा रही थी। जानकारी के मुताबिक एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में पलट गई। घायलों को गोंदिया जिला अस्पताल में में भर्ती कराया गया है।

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान


वहीं इस हादसे को लेकर महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। सीएम ऑफिस ने अपने एक बयान में कहा कि, "राज्य परिवहन की शिवशाही बस एक भयावह दुर्घटना में पलट गई। घटना स्थल से आठ शव बरामद किए गए हैं और मृतक संख्या बढ़ने की संभावना है। स्थानीय प्रशासन से स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। घायलों के तुरंत और उचित इलाज के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।"

देवेंद्र फडणवीस ने भी शोक व्यक्त किया

वहीं इस हादसे पर भाजपा नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, "यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिवशाही बस का गोंदिया जिले में सड़क अर्जुनी के पास एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया, जिसमें कुछ यात्रियों की मौत हो गई। मैं मृतकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम दुख की इस घड़ी में उनके परिवार वालों के साथ खड़े हैं। इस घटना में घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी स्थल पर पहुंचे हैं और राहत प्रयासों का समन्वय कर रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि इस घटना में घायल लोगों का शीघ्र स्वस्थ हो।"

Bank Holiday: शनिवार 30 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक या होगा कामकाज? चेक करें RBI की लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।