Gondia Bus Accident: महाराष्ट्र के नागपुर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। नागपुर से गोंदिया की ओर जा रही एक बस के हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है और 25 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद वहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हादसे में घायल हुए लोगों की मदद के लिए एम्बुलेंस, पुलिस वैन और क्रेनों को भी तैनात किया गया है।
