Maharashtra: अश्लील हरकतों पर महाराष्ट्र में पुलिस ने लिया ये एक्शन, 11वीं के छात्र को थप्पड़ मारने पर टीचर पर केस

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में पुलिस ने अश्लीलता के आरोप में 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरी घटना में, एक स्कूल शिक्षक पर कक्षा में 11 वर्षीय छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है, जिसके बाद शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

अपडेटेड Jan 17, 2025 पर 2:14 PM
पुलिस ने कथित तौर पर अश्लीलता करने के आरोप में 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने ठाणे के ही एक स्कूल शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है (Photo Credit: Canva)

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से दो हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है। जहां पर पुलिस ने कथित तौर पर अश्लीलता करने के आरोप में 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने ठाणे के ही एक स्कूल शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये दोनों ही मामले काफी हैरान करने वाले हैं। आइए जानते हैं क्या है दोनों मामला

अश्लीलता करने के आरोप में 40 लोगों पर दर्ज मामला

ठाणे जिले में पुलिस ने कथित तौर पर अश्लीलता करने के आरोप में आठ महिलाएं और आठ ग्राहक सहित 40 लोगों पर मामला दर्ज किया है। यह घटना 14 जनवरी की रात कल्याण-शील रोड पर स्थित एक बार में छापेमारी के दौरान सामने आई। डोंबिवली में मनपाड़ा पुलिस ने बुधवार को बार से जुड़े 23 लोगों, आठ महिला सर्वरों और आठ ग्राहकों के खिलाफ आपत्तिजनक आचरण का मामला दर्ज किया। शुक्रवार को एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।


टीचर ने बच्चे को मारा

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक स्कूल शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। टीचर पर आरोप है कि उन्होंने कक्षा में 11 वर्षीय छात्र को थप्पड़ मारा था। नाबालिग के माता-पिता ने शिक्षक सैफ इकबाल अंसारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस अधिकारी ने बताया, यह घटना 13 जनवरी को भिवंडी इलाके के एक स्कूल में हुई है। बच्चे के माता-पिता द्वारा टीचर के खिलाफ दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस अधिकारी ने बताया शिक्षक सैफ इकबाल अंसारी ने बच्चे को तब मारा, जब वह अपनी किताब लेने के लिए सहपाठी के पास गया था। भिवंडी शहर पुलिस ने बुधवार को अंसारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Mahakumbh Mela 2025: श्रद्धालुओं पर टाइम से नहीं हुई पुष्प वर्षा, तीन के खिलाफ FIR दर्ज, एक्शन में योगी सरकार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।