Get App

Maharashtra: उल्हासनगर में पति पत्नी का रिश्ता शर्मसार! बीवी का अश्लील वीडियो बना कर दोस्तों को शेयर किया

आरोपी पति ने अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाया, फिर उसकी निजी तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर अपने दोस्त को भेज दीं। आरोप यह भी है कि इन तस्वीरों पर आपत्ति जताने पर आरोपी पति ने अपनी पत्नी की पिटाई भी की। उल्हासनगर पुलिस ने रविवार को आरोपी को शहर से गिरफ्तार कर लिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2025 पर 7:56 PM
Maharashtra: उल्हासनगर में पति पत्नी का रिश्ता शर्मसार! बीवी का अश्लील वीडियो बना कर दोस्तों को शेयर किया
Maharashtra: उल्हासनगर में पति पत्नी का रिश्ता शर्मसार, बीवी का अश्लील वीडियो बना कर दोस्तों को शेयर किया

पति-पत्नी का रिश्ता पवित्र माना जाता है, अपने लाइफ पार्टनर की इज्जत और आबरू की रक्षा के लिए कोई भी अपनी जान दांव पर लगा देगा, लेकिन उल्हासनगर में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर डाला। हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया और उसे अपने दोस्त के साथ शेयर कर दिया।

एक 40 साल के व्यक्ति को अपनी पत्नी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने, परेशान करने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उल्हासनगर पुलिस ने रविवार को आरोपी को शहर से गिरफ्तार कर लिया।

नशीला पदार्थ देकर बनाया अश्लील वीडियो

आरोपी पति ने अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाया, फिर उसकी निजी तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर अपने दोस्त को भेज दीं। आरोप यह भी है कि इन तस्वीरों पर आपत्ति जताने पर आरोपी पति ने अपनी पत्नी की पिटाई भी की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें