Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार माना जाता है। मकर संक्रांति उस समय मानया जाता है। जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसी पल को मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। वहीं सूर्य उत्तर दिशा को ओर बढ़ना शुरू कर देते हैं। जिसे सूर्य उत्तरायण कहते हैं। इस दिन स्नान, दान और खास पकवान खाने और बनाने का महत्व है। मकर संक्रांति का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है। हालांकि अलग अलग राज्यों में इसे अलग नाम और तरीके से मनाया जाता है। इस साल 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति मनाई जा रही है।
