Get App

'वेष्टी' में नहीं मिली कोहली के रेस्टोरेंट में एंट्री, आदमी ने बताया इसे 'तमिल संस्कृति का अपमान'

विराट कोहली के मुंबई स्थित रेस्टोरेंट one8 में एक आदमी को एंट्री नहीं दी गई। आदमी का कहना है कि उसके ड्रेस को रेस्तरां के ड्रेसकोड के मुताबिक ना होने की वजह से ये किया गया आदमी ने इसे तमिल संस्कृति का अपमान बताया है। आदमी विराट कोहली के फैन हैं और उन्हें रेस्तरां के इस नियम से काफी परेशानी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2023 पर 1:30 PM
'वेष्टी' में नहीं मिली कोहली के रेस्टोरेंट में एंट्री, आदमी ने बताया इसे 'तमिल संस्कृति का अपमान'
एक्स यूजर Sandy_Offfl के अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट

इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स दावा कर रहा है कि उसे विराट कोहली के मशहूर रेस्तरां वन8 कम्यून में एंट्री नहीं दी गई। तमिलनाडु का इस आदमी ने व्हाइट शर्ट और मैचिंग वेष्टी (तमिलनाडु में शरीर के निचले हिस्से के चारों ओर लपेटा जाने वाला एक सफेद कपड़ा) पहनी हुई थी। वीडियो रिकॉर्ड करते समय मुंबई में One8 के बाहर वो खड़े दिखाई दिए।

ड्रेस की वजह से नहीं मिली एंट्री

एक्स पर इस वीडियो को Sandy नाम के यूजर ने साझा किया है। वायरल वीडियो में व्यक्ति ने दावा किया है कि उसे उसकी ड्रेस की वजह से महंगे रेस्टोरेंट में एंट्री से मना किया गया। उन्होंने कहा कि मुंबई में JW Marriott होटल में चेक इन के बाद, वह जुहू में one8 में गए। उस वक्त उन्हें दबाकर भूख लगी थी। ऐसे में विराट कोहली के फैन के तौर पर उन्होंने one8 जाने का मन बनाया।

ड्रेस कोड का हुआ उल्लंघन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें