Mann Ki Baat: मन की बात में पीएम मोदी ने कहा – दुनिया में बढ़ी भारतीय प्रोडक्ट की डिमांड

Mann Ki Baat: मन की बात में पीएम मोदी ने देश वासियों से लोकल प्रोडक्ट को ग्लोबल बनाने की अपील की है। उन्होंंने आयुर्वेद से जुड़ी दवाइयों के कई फायदे गिनाए

अपडेटेड Mar 27, 2022 पर 11:45 AM
देश को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी (फाइल तस्वीर)

Mann Ki Baat: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज मन की बात (Mann Ki Baat) के जरिए देश वासियों को संबोधित कर रहे हैं। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 87वां एपिसोड है। आकाशवाणी के अलावा दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी मन की बात का सीधा प्रसारण किया जाता है। पीएम मोदी हमेशा महीने के आखिरी रविवार को मन की बात के जरिए देश को संबोधित करते हैं।

पीएम मोदी ने देश वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने लोकल प्रोडक्ट को ग्लोबल बनाने की जरूरत है। ताकि इसकी पहचान दुनिया भर में बन सके। उन्होंने कहा कि एक समय में भारत से निर्यात का आंकड़ा कभी 100-200 अरब तक हुआ करता था अब आज भारत 400 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, इसका मतलब ये है कि दुनियाभर में भारत में बनी चीजों की मांग बढ़ रही है और भारत की सप्लाई चेन दिनों-दिन और मजबूत हो रही है।

400 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल


मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि पिछले हफ्ते हमने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की, जिसने हम सबको गर्व से भर दिया। भारत ने पिछले हफ्ते 400 अरब डॉलर यानी 30 लाख करोड़ रुपये के निर्यात का लक्ष्य हासिल किया है। जो कि ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि भारत ने 400 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य हासिल कर लिया है। यह भारत की क्षमताओं को दर्शाता है। इसका मतलब है कि दुनिया में भारतीय सामानों की मांग बढ़ रही है।

1 लाख करोड़ रुपये के खरीदे गए सामान

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक साल में GeM पोर्टल के जरिए सरकार ने 1 लाख करोड़ रु. से ज्यादा की चीजें खरीदी हैं। देश के कोन-कोने से करीब-करीब सवा लाख लघु उद्यमियों, छोटे दुकानदारों ने अपना सामान सरकार को सीधे बेचा है।  उन्होंने अपने संबोधन के दौरान स्टार्टअप वर्ल्ड का भी जिक्र किया। मन की बात में उन्होनें चंद्र किशोर पाटिल का जिक्र किया, उन्होंने कहा कि उनका स्वच्छता को लेकर किया गया काम सराहनीय है। वह गोदावरी नदी में लोगों को कचड़ा फेंकने से रोकते हैं। उन्होंने कहा कि पाटिल जी का ये काम लोगों के लिए प्रेरणा है।

7 अप्रैल को मनाएंगे विश्व स्वास्थ्य दिवस

पीएम मोदी ने कहा कि हम 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाएंगे। आज पूरे विश्व में हेल्थ को लेकर भारतीय चिंतन चाहे वो योग हो या आयुर्वेद इसके प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। पिछले हफ्ते ही कतर में एक योग कार्यक्रम में 114 देशों के नागरिकों ने हिस्सा लेकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

गरीबों को मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत, 30 सितंबर तक इस योजना के तहत ले सकते हैं मुफ्त राशन

पानी के संरक्षण पर की बात

मन की बात में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश में बहुत से लोग पानी कंजरवेशन पर काफी काम कर रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के रोहन का जिक्र करते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र के सैकड़ों सीढ़ी वाले कुएं को साफ करने का अभियान चला रहे हैं। ऐसे ही कई लोग हैं जिन्होंने पानी के संरक्षण का काम किया है।

126 साल के बाबा शिवानंद जी की फुर्ती देखकर हर कोई हैरान

PM मोदी ने कहा कि हाल ही में हुए पद्म सम्मान समारोह में आपने बाबा शिवानंद जी को जरुर देखा होगा। 126 साल के बुजुर्ग की फुर्ती देखकर मेरी तरह हर कोई हैरान हो गया होगा और मैंने देखा, पलक झपकते ही, वो नंदी मुद्रा में प्रणाम करने लगे। मैंने भी बाबा शिवानंद जी को झुककर बार-बार प्रणाम किया। पीएम ने कहा कि 126 वर्ष की उम्र और बाबा शिवानंद की फिटनेस, दोनों आज देश में चर्चा का विषय हैं। मैंने सोशल मीडिया पर कई लोगों का कमेंट देखा कि बाबा शिवानंद अपनी उम्र से चार गुना कम आयु से भी ज्यादा फिट हैं। बाबा शिवानंद का जीवन हम सभी को प्रेरित करता है। मैं उनकी दीर्घ आयु की कामना करता हूं।

पिछली बार 26 दिसंबर 2021 को मन की बात कार्यक्रम प्रसारित हुआ था। यह 84वां एपिसोड था। पीएम मोदी ने कहा था कि कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमीक्रोन दस्तक दे चुका है। देश के वैज्ञानिक इस पर स्टडी कर रहे हैं। हमें इससे सतर्क रहने की जरूरत है। हमारी सामूहिक शक्ति है जो इस महामारी को हरा देगी और साल 2022 में प्रवेश करेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।