Get App

Mhow News: टीम इंडिया के जीत का जश्न, MP के महू में दो गुटों में छिड़ गया संग्राम, वाहनों में लगाई आग

Mhow Violence: आईसीसी वर्ल्ड चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू शहर में एक जुलूस निकाला गया। इस दौरान दो पक्षों में झड़प हो गई। जमकर पथराव हुआ। भीड़ ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और आग के हवाले कर दिया

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Mar 10, 2025 पर 11:11 AM
Mhow News: टीम इंडिया के जीत का जश्न, MP के महू में दो गुटों में छिड़ गया संग्राम, वाहनों में लगाई आग
Mhow Violence: मध्य प्रदेश के महू में चैंपियंस ट्रॉफी के जश्न के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष ने सड़क पर हनुमान चालीसा पढ़ी।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की शानादार जीत का पूरे देश ने जश्न मनाया। इस बीच मध्य प्रदेश के महू में फाइनल मैच के बाद हालात बिगड़ गए। यहां भारत की शानदार जीत के बाद मनाए जा रहे जश्न के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। वाहनों को आगे के हवाले कर दिया गया। दो पक्षों में झड़प हो गई। पूरे शहर में तनाव फैल गया। दुकानों में आग लगा दी गई। हालांकि अभी स्थिति कंट्रोल में है और शांति कायम है।

इंदौर के आयुक्त आशीष सिंह ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह कैसे हुआ, इसका पता बाद में लगाया जाएगा। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जश्न के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। अधिकारी ने बताया कि विवाद के कारण पथराव और आगजनी हुई।

कैसे शुरू हुई हिंसा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम की जीत के बाद लोग जश्न मनाने लगे। इस दौरान लोगों ने रैली निकाली। जैसी ही रैली मस्जिद के पास पहुंची तो दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद एक दूसरे के ऊपर पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है। वीडियो फुटेज के आधार पर और उपद्रवियों की तलाश जारी है। नकाब पहनकर पथराव और पेट्रोल बम फेंकने वालों की पहचान की जा रही है। महू में बीती रात हुए उपद्रव में गाड़ियों में आग लगा दी गई थी.। मंदिर में पथराव करते हुए वीडियो भी सामने आया था। बताया जा रहा है कि उपद्रव की शुरुआत जामा मस्जिद से हुई जब भारत की जीत का जश्न मनाने निकले युवाओं पर पथराव हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें