मोहाली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हाईवे में लुटेरों का सरगना सतप्रीत सत्ती गिरफ्तार

Mohali Encounter: पंजाब की मोहाली पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें गोली लगने से घायल हुए एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। बदमाश के पास से पुलिस ने हथियार बरामद किए गए हैं। ये बड़ी कार्रवाई गांव लेहली के पास हुई है। जिस बदमाश को पकड़ा गया है, वो डकैतों का सरगना बताया जा रहा है

अपडेटेड Nov 18, 2024 पर 12:51 PM
Mohali Encounter: मोहाली पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने बदमाशों के साथ मुठभेड़ में लुटेरा गैंग का सरगना सतप्रीत सत्ती को गिरफ्तार किया है।

पंजाब के मोहाली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। इसके बाद पुलिस ने से पकड़ लिया। वहीं, दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा। उसने अपनी काली बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल वहीं छोड़ दी। यह मुठभेड़ अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लेहली के पास हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सतप्रीत सत्ती निवासी डेराबस्सी के तौर पर हुई है। बदमाश के पास से पुलिस ने हथियार बरामद किए गए हैं। इसमें एक पिस्तौल और पांच कारतूस शामिल हैं।

डीजीपी पंजाब ने जानकारी दी कि गांव लेहली के पास पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ हुई। जिसमें सतप्रीत सिंह ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली सतप्रीत सिंह के लगी और उसे पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल रही। ये गिरोह खासतौर पर अंबाला-डेराबस्सी हाईवे पर सक्रिय था और पंजाब एवं हरियाणा में कई डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका था।

पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद


दरअसल, इस गिरोह ने 3 और 10 नवंबर की रात को हाईवे पर दो बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इन वारदात में बंदूक की नोक पर नकदी, मोबाइल फोन और सोने के गहने लूट लिए थे। इस गिरोह की गतिविधियां लंबे समय से पुलिस के रडार पर थी। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने सतप्रीत सिंह से एक 32 कैलिबर की पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह हथियार सतप्रीत सिंह लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए करता था। वहीं पुलिस का कहना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से पंजाब और हरियाणा में हाईवे पर यात्रियों में सुरक्षा का माहौल बनेगा। मोहाली पुलिस के मुताबिक, लुटेरे गिरोह के सरगना सतप्रीत सिंह उर्फ सत्ती की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता है। इससे आम जनता हाईवे में बेखौफ होकर सफर कर सकेगी।

Manipur Violence: मणिपुर में CM और 7 विधायकों के घर पर हमला, 5 जिलों में कर्फ्यू, आखिर क्यों भड़की हिंसा?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।