मुकेश अंबानी से लेकर सुंदर पिचाई और आनंद महिंद्रा तक... पीएम मोदी के स्टेट डिनर में शामिल हुईं ये दिग्गज हस्तियां

स्टेट डिनर के दौरान राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि हमें दोनों को ये रिश्ते आगे लेकर जाना है। इसकी जिम्मेदारी हमारी है। बाइडेन के बाद पीएम मोदी ने बाइडेन और जिल बाइडेन का धन्यवाद दिया। उन्होंने जो भी मेरे स्वागत में किया उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोग हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। धीरे-धीरे दोनों देशों के लोग एक दूसरे की भाषा, कल्चर को समझ रहे हैं उन्हें अपना रहे हैं

अपडेटेड Jun 23, 2023 पर 11:16 AM
Story continues below Advertisement
PM Modi in USA: स्टेट डिनर में करीब 400 मेहमान शामिल हुए थे। डिनर मेन्यू बेहद खास था

PM Modi in USA: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए गुरुवार को व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर रखा था। भारतीय मूल के गूगल CEO सुंदर पिचई और माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में आयोजित स्टेट डिनर में भाग लेने के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे। इसके अलावा उद्योगपति मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा भी मौजूद थे। स्टेट डिनर में आमंत्रित लोगों में टेक वर्ल्ड, फिल्म और फैशन इंडस्ट्री के साथ-साथ अरबपति उद्योगपतियों के 400 से अधिक हाई-प्रोफाइल नाम शामिल थे।

स्टेट डिनर के दौरान राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि हमें दोनों को ये रिश्ते आगे लेकर जाना है। इसकी जिम्मेदारी हमारी है। बाइडेन के बाद पीएम मोदी ने बाइडेन और जिल बाइडेन का धन्यवाद दिया। उन्होंने जो भी मेरे स्वागत में किया उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोग हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। धीरे-धीरे दोनों देशों के लोग एक दूसरे की भाषा, कल्चर को समझ रहे हैं उन्हें अपना रहे हैं।


प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका में अब क्रिकेट भी पॉपुलर होता जा रहा है। स्टेट डिनर में करीब 400 मेहमान शामिल हुए थे। डिनर मेन्यू बेहद खास था। इसमें पीएम मोदी को ध्यान में रखते हुए बाजरा के केक को शामिल किया गया था। इसके अलवा मशरूम, समर स्क्वाश भी शामिल था।

स्टेट डिनर का आयोजन अमेरिकी राष्ट्रपति आवास यानी व्हाइट हाऊस में होता है। स्टेट डिनर का आयोजन अक्सर किसी देश से करीबी दिखाने के लिए किया जाता रहा है। स्टेट डिनर का आयोजन अमेरिकी राष्ट्रपति आवास यानी व्हाइट हाऊस में होता है। स्टेट डिनर का आयोजन अक्सर किसी देश से करीबी दिखाने के लिए किया जाता रहा है।

स्टेट डिनर में ये गेस्ट्स रहे मौजूद

भारत से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, एस जयशंकर, अजीत डोभाल, विनय मोहन क्वात्रा, अशरफ मंसूर दाहोद, शमीम अशरफ दाहोद, विवेक कुमार, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, दीपक मित्तल, अरिंदम बागची स्टेट डिनर में शामिल हुए।

वहीं, भारतीय मूल के भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माता एम. नाइट श्यामलन, पेप्सिको की पूर्व चेयरपर्सन और CEO इंद्रा नूई, राज नूई, सत्या नडेला, अनु नडेला, सुंदर पिचाई, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, अंजली पिचाई सहित कई लोग डिनर का हिस्सा बने। इसके अलावा अमेरिका से सैम ऑल्टमैन, अमेरिकी विदेश मंत्री ​​​एंटनी ब्लिंकन, पूर्व स्पीकर, नैंसी पेलोसी, एमे बेरा, निखिल कामथ, टिम कुक, गैरी डिकरसन, अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी, रूफस गिफोर्ड, जेम्स मर्डोक, मार्टिन लूथर किंग III भी स्टेट डिनर में नजर आए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।