PM Modi in USA: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए गुरुवार को व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर रखा था। भारतीय मूल के गूगल CEO सुंदर पिचई और माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में आयोजित स्टेट डिनर में भाग लेने के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे। इसके अलावा उद्योगपति मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा भी मौजूद थे। स्टेट डिनर में आमंत्रित लोगों में टेक वर्ल्ड, फिल्म और फैशन इंडस्ट्री के साथ-साथ अरबपति उद्योगपतियों के 400 से अधिक हाई-प्रोफाइल नाम शामिल थे।
