Mumbai Accident: मुंबई में तेज रफ्तार SUV की चपेट में आने से 4 साल के बच्चे की मौत, आरोपी 19 साल का लड़का गिरफ्तार

ड्राइवर को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, ''शुरुआती तौर पर, ड्राइवर शराब के नशे में नहीं था।'' हुंडई क्रेटा चला रहा भूषण गोले विले पार्ले का रहने वाला है। यह घटना मुंबई में एक और घातक सड़क दुर्घटना के कुछ दिनों बाद हुई है

अपडेटेड Dec 22, 2024 पर 3:11 PM
Story continues below Advertisement
Mumbai Accident: मुंबई में तेज रफ्तार SUV की चपेट में आने से 4 साल के बच्चे की मौत, 19 साल का लड़का गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मुंबई में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार साल के एक लड़के की मौत हो गई। इस कार को 19 साल का एक युवक चला रहा था। पुलिस ने कहा कि यह घटना वडाला इलाके में अंबेडकर कॉलेज के पास हुई, पीड़ित का परिवार फुटपाथ पर रहता है और उसके पिता एक मजदूर हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान भूषण गोले के रूप में हुई है। जब यह घटना हुई, तब वह अपनी हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) को रिवर्स कर रहा था। ड्राइवर को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, ''शुरुआती तौर पर, ड्राइवर शराब के नशे में नहीं था।'' हुंडई क्रेटा चला रहा भूषण गोले विले पार्ले का रहने वाला है। यह घटना मुंबई में एक और घातक सड़क दुर्घटना के कुछ दिनों बाद हुई है।

BEST बस से बड़ा हादसा


बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की एक इलेक्ट्रिक बस के ड्राइवर ने गाड़ी का कंट्रोल खो दिया और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए।

दुर्घटना के दौरान 20 से ज्यादा गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गए, जो CCTV में कैद हो गया और शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गईं।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले हफ्ते कहा था कि महाराष्ट्र उन राज्यों में शामिल है, जहां पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं देखी गई हैं।

अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित रिपोर्ट से पता चला है कि 2018-2022 की अवधि में सड़क दुर्घटनाओं में पूरे भारत में 7 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना में मौतें (1,08,882) दर्ज की गईं, इसके बाद तमिलनाडु (84,316) और महाराष्ट्र (66,370) हैं।

Delhi School Bomb: बम से उड़ाने की धमकी का खुला राज, परीक्षा टालने के लिए छात्रों ने किया था कारनामा, पुलिस ने खोली पोल

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।