पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मुंबई में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार साल के एक लड़के की मौत हो गई। इस कार को 19 साल का एक युवक चला रहा था। पुलिस ने कहा कि यह घटना वडाला इलाके में अंबेडकर कॉलेज के पास हुई, पीड़ित का परिवार फुटपाथ पर रहता है और उसके पिता एक मजदूर हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान भूषण गोले के रूप में हुई है। जब यह घटना हुई, तब वह अपनी हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) को रिवर्स कर रहा था। ड्राइवर को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
