देश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी की एंट्री हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई समेत कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को लेकर अलर्ट जारी किया है। वैसे आमौतर पर जनवरी-फरवरी में मुंबई की मौसम सुहावना बना रहता है। लेकिन इस बार हालात कुछ अलग हैं। फरवरी के आखिर हफ्ते में पूरा शहर में आग के गोले बरस रहे हैं। इतनी गर्मी की मई-जून के बारे में सोचते ही लोगों की रूह कांप जा रही है।
सोमवार से ही मुंबई का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। पंखे, कूलर या एसी के बिना लोगों की जीना असंभव कर दिया है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के साथ-साथ कोंकण बेल्ट में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है।
मुंबई में चलेंगे लू के थपेड़े
मौसम विभाग की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा कि अगले दो दिनों तक तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। यह फरवरी के सामान्य तापमान से करीब 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आईएमडी ने 25 और 26 फरवरी को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। फरवरी के महीने में ही गर्म हवाओं का अलर्ट जारी होने के बाद से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने भी कहा है कि 27 और 28 फरवरी को तापामान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। लेकिन इससे भीषण गर्मी में राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
इस बार ज्यादा झुलसाएगी गर्मी
फरवरी के महीने में ही मुंबईकर झुलसने लगे हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आगे चलकर ये तापमान और भी ज्यादा बढ़ेगा। मुंबई ही नहीं देश के बाकी हिस्सों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ सकती है। जो कि अप्रैल के आते ही भीषण गर्मी शुरू हो जाएगी। इसके बाद कई महीनों तक गर्मी का मौसम बना रहेगा।