Get App

Mumbai Heatwave Alert: भीषण गर्मी से झुलसेंगे मुंबई के लोग, ठाणे, रायगढ़ समेत कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

Mumbai Heatwave Alert: देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। इस बीच आर्थिक राजधानी मुंबई में लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मुंबई के पड़ोसी जिले ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में लू चलने की आशंका जताई गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 25, 2025 पर 11:53 AM
Mumbai Heatwave Alert: भीषण गर्मी से झुलसेंगे मुंबई के लोग, ठाणे, रायगढ़ समेत कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी
Mumbai Heatwave Alert: कोंकण क्षेत्र के मुंबई, ठाणे और अन्य पड़ोसी जिलों के लिए गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

देश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी की एंट्री हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई समेत कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को लेकर अलर्ट जारी किया है। वैसे आमौतर पर जनवरी-फरवरी में मुंबई की मौसम सुहावना बना रहता है। लेकिन इस बार हालात कुछ अलग हैं। फरवरी के आखिर हफ्ते में पूरा शहर में आग के गोले बरस रहे हैं। इतनी गर्मी की मई-जून के बारे में सोचते ही लोगों की रूह कांप जा रही है।

सोमवार से ही मुंबई का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। पंखे, कूलर या एसी के बिना लोगों की जीना असंभव कर दिया है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के साथ-साथ कोंकण बेल्ट में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है।

मुंबई में चलेंगे लू के थपेड़े

मौसम विभाग की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा कि अगले दो दिनों तक तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। यह फरवरी के सामान्य तापमान से करीब 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आईएमडी ने 25 और 26 फरवरी को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। फरवरी के महीने में ही गर्म हवाओं का अलर्ट जारी होने के बाद से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने भी कहा है कि 27 और 28 फरवरी को तापामान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। लेकिन इससे भीषण गर्मी में राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें