महाराष्ट्र के रायगढ़ में दो संदिग्ध नाव से 3 एके-47 रायफल और भारी संख्या में विस्फोटक बरामद हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र के हरिहरेश्वर बीच के पास संदिग्ध नाव मिलने के बाद रायगढ़ जिले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। फिलहाल, पुलिस की जांच चल रही है।
