Mumbai Murder: नवी मुंबई में सरेआम आईटी इंजीनियर का मर्डर, रोड रेज में हेलमेट से मारकर कर दी हत्या

Mumbai Murder: दोपहिया वाहन पर सवार अज्ञात लोगों ने उसे हेलमेट से बुरी तरह से पीटा,क्योंकि उसने कथित तौर पर उन्हें ओवरटेक किया था। एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान शिवकुमार रोशनलाल शर्मा के रूप में हुई है। मामूली झगड़े में आरोपियों ने आईटी इंजीनियर की हत्या कर दी

अपडेटेड Feb 07, 2025 पर 7:04 PM
Story continues below Advertisement
Mumbai Murder: खारघर में हुई घटना के संबंध में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है

Mumbai Murder News: नवी मुंबई में सड़क पर हुए एक मामूली झगड़े में दोपहिया वाहन सवार दो अज्ञात लोगों ने 45 वर्षीय एक आईटी इंजीनियर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि खारघर में हुई घटना के संबंध में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान शिवकुमार रोशनलाल शर्मा के रूप में हुई है, जो वाशी का रहने वाला है।

दोपहिया वाहन पर सवार अज्ञात लोगों ने उसे बुरी तरह से पीटा, क्योंकि उसने कथित तौर पर उन्हें ओवरटेक किया था। अधिकारी ने बताया कि शर्मा बेलपाड़ा-उत्सव चौक रोड पर अपने दोपहिया वाहन से जा रहे थे कि तभी उन्होंने अपना वाहन सामने से आ रहे स्कूटर के सामने से अचानक मोड़ दिया। सामने से आ रहे दूसरे स्कूटर पर दो लोग सवार थे।

न्यूज 18 के मुताबिक, यह घटना गुरुवार रात करीब 8.30 बजे हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, शर्मा उस वक्त वाशी से अपने दोपहिया वाहन पर घर लौट रहे थे। जब वह बेलपाड़ा और उत्सव चौक की सड़क पर पहुंचे, तो उन्होंने कथित तौर पर बाइक सवार कुछ लोगों को ओवरटेक किया। इसके कारण उनके बीच झगड़ा हुआ।


हमलावरों ने हेलमेट से शर्मा पर हमला किया, माना जा रहा है कि उनकी उम्र 20 के आसपास थी। एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि इस हरकत से गुस्साए आरोपियों ने शर्मा की स्कूटी रोकी और उनसे भिड़ गए। उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने शर्मा को पकड़ लिया। जबकि दूसरे आरोपी ने हेलमेट से उनके सिर पर वार किया।

अधिकारी ने बताया कि शर्मा मौके पर ही गिर पड़े और राहगीरों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें- ACB की टीम को अरविंद केजरीवाल के घर में नहीं मिली एंट्री, एजेंसी ने 15 करोड़ के आरोप पर पूछे ये 5 सवाल

अपराधियों का पता लगाने के लिए गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। आईटी प्रोफेशनल के तौर पर काम करने वाले शर्मा पर हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया गया या नहीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।