Viral Video: मुंबई कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार BMW का कहर, खौफनाक एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने

Mumbai Viral Video: जुहू के एक 24 वर्षीय चालक ने अपनी तेज रफ्तार BMW को वर्ली के पास मुंबई के कोस्टल रोड पर साइड रेल से टकरा दिया। कैमरे में कैद हुई इस दुर्घटना को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है

अपडेटेड Mar 04, 2025 पर 9:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Mumbai Viral Video: मुंबई के कोस्टल रोड पर यह भयानक सड़क हादसा हुआ

Mumbai Viral Video: मुंबई के कोस्टल रोड पर हुए एक भयावह सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लग्जरी BMW कार को नियंत्रण खोते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के आधार पर मुंबई की वर्ली पुलिस ने BMW कार चालक पर हादसे के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है। जुहू के एक 24 वर्षीय चालक ने अपनी तेज रफ्तार BMW को वर्ली के पास मुंबई के कोस्टल रोड पर साइड रेल से टकरा दिया। कैमरे में कैद हुई इस दुर्घटना को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

हालांकि, इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन वर्ली पुलिस ने ड्राइवर ऋषभ अनेजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उस पर भारतीय न्याय संहिता 2023 और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। इसमें लापरवाही से गाड़ी चलाना और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालना शामिल है।

वीडियो में बहुत ही तेज रफ्तार से चलती हुई कार दूसरे वाहन को ओवरटेक करती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद BMW अचानक लेन बदलती है और कोस्टल रोड पर रेलिंग से टकरा जाती है। टक्कर से BMW को काफी नुकसान हुआ।


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त कार चालक 24 वर्षीय ऋषभ अनेजा नाम का शख्स कार चला रहा था। लोगों ने बताया कि हादसा कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार में गाड़ियों को ओवरटेक करने के दौरान अचानक ब्रेक लगाने से हुआ।

उन्होंने बताया कि कार चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। वर्ली पुलिस ने बताया कि ऋषभ अनेजा मुंबई के जुहू में रहता है। उसके खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। बताया जा रहा है कि यह हादसा 2 मार्च की सुबह 11 बजे हुई। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।