Get App

Mumbai Weather: मुंबई के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत? IMD ने जारी किया अलर्ट

Mumbai Weather: मार्च की शुरुआत में ही मुंबई में गर्मी का असर दिखाना शुरू हो गया है। इसे देखते हुए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक कि 12 मार्च के बाद ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान कम होने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 11, 2025 पर 6:45 PM
Mumbai Weather: मुंबई के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत? IMD ने जारी किया अलर्ट
Mumbai Weather: मौसम विभाग के मुताबिक हफ्ते के अंत तक तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है

Mumbai Weather: मार्च का महीना शुरू होने के साथ ही पूरे देश में जबरदस्त गर्मी पड़ने लगी है। बढ़ते तापमान को लेकर हर कोई परेशान हैं। वहीं मुंबई में भी इस समय जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। बढ़ते तापमान को देखते हुए आईएमडी ने शहर में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक हफ्ते के अंत तक तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। बुधवार से तापमान धीरे-धीरे कम होने लगेगा और 14 मार्च तक अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आईएमडी मुंबई के निदेशक सुनील कांबले के मुताबिक, इस वक्त गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है क्योंकि पूर्वी हवाएं लगातार बह रही हैं। लेकिन जैसे ही हवा का रुख बदलेगा मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद ठंडी उत्तरी हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही समुद्री हवाएं समय पर आने और दबाव कम होने से 12 मार्च के बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

मुबंई में पड़ रही जबरदस्त गर्मी

वहीं सोमवार को मुंबई में जबरदस्त गर्मी पड़ है। यहां का तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा 37.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सांताक्रूज में तापमान औसत से 4.8 डिग्री ज्यादा 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कोलाबा में टेंपरेचर नार्मल से 5.3 डिग्री अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें