Get App

Narayana Murthy ने कहा, हमें भरोसा है कि Rishi Sunak ब्रिटेन को अपना सबसे अच्छा देंगे

ऋषि सुनक के ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुने जाने पर इंडिया में लोग बहुत खुश हैं। सुनक एक तो भारतीय मूल के हैं। दूसरा यह कि वह एन आर नारायणमूर्ति के दामाद हैं

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 25, 2022 पर 12:21 PM
Narayana Murthy ने कहा, हमें भरोसा है कि Rishi Sunak ब्रिटेन को अपना सबसे अच्छा देंगे
सुनक की पत्नी और मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति (Akshata Murthy) की इंफोसिस में करीब 70 करोड़ डॉलर मूल्य की हिस्सेदारी है।

Infosys के फाउंडर NR Narayan Murthy ने अपने दामाद Rishi Sunak को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है। वह भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं जो ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। हालांकि, वह ऐसे वक्त प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं जब ब्रिटेन के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं।

मूर्ति ने मनीकंट्रोल को ईमेल से दिए अपने बयान में कहा, "ऋषि को बधाई। हमें उन पर गर्व है और हम उनकी सफलता की कामना करते हैं। हमें भरोसा है कि वह ब्रिटेन के लोगों को अपना सबसे अच्छा देंगे।" सुनक का जन्म ब्रिटेन में हुआ था। उनकी पढ़ाई-लिखाई भी वहीं हुई।

यह भी पढ़ें : HSBC का टैक्स-पूर्व प्रॉफिट 42 फीसदी फिसला, जानिए क्या रही वजह

ऋषि सुनक के ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुने जाने पर इंडिया में लोग बहुत खुश हैं। सुनक एक तो भारतीय मूल के हैं। दूसरा यह कि वह एन आर नारायणमूर्ति के दामाद हैं। मूर्ति देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर हैं। उन्हें इंडिया सहित दुनियाभर में बहुत सम्मान से देखा जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें