नीरज चोपड़ा की ऐड लिस्ट 50% बढ़ सकती है, जानिए एक ब्रांड से अब कितनी फीस ले रहे हैं जेवलिन थ्रो स्टार

Neeraj Chopra Endorsements: जेवलिथ थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा को इस बार पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल मिला। 2020 टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने गोल्ड जीता था। इसके बावजूद इस साल नीरज की एंडोर्समेंट लिस्ट 50 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है। प्रति ब्रांड उनकी फीस में भी बड़े उछाल की संभावना है

अपडेटेड Aug 16, 2024 पर 1:51 PM
नीरज चोपड़ा का एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो जल्द 32-24 ब्रांड्स तक पहुंच जाने की उम्मीद है। यह कई दिग्गज क्रिकेटर्स के एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो से बड़ा होगा।

नीरज चोपड़ा को इस बार ओलंपिक में रजत पदक मिला। इससे पहले उन्हें 2020 के टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल मिला था। लेकिन, इसका विज्ञापन की दुनिया में 26 साल के इस स्टार एथलीट की चमक पर असर नहीं पड़ा है। चोपड़ा जिन ब्रांड्स का ऐड करते हैं उनकी लिस्ट इस साल करीब 50 फीसदी बढ़ सकती है। अभी उनके ऐड पोर्टफोलियो में स्पोर्ट्सवियर बनाने वाली कंपनी अंडर आर्मर और स्विस लग्जरी वॉच ब्रांड ओमेगा शामिल हैं। लिस्ट में जल्द कई और नाम जुड़ने की संभावना है। इससे चोपड़ा क्रिकेट के बाद ऐड से सबसे ज्यादा कमाई वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

अभी ऐड पोर्टफोलियो में 24 ब्रांड्स शामिल हैं

चोपड़ा (Neeraj Chopra) के ऐड पोर्टफोलियो को मैनेज करने वाली कंपनी जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स की चीफ ऑपरेटिंग अफसर दिव्यांशु सिंह ने कहा, "नीरज का ऐड पोर्टफोलियो पहले से काफी स्ट्रॉन्ग है। इसमें 24 अलग-अलग कैटेगरीज के 24 ब्रांड्स शामिल हैं। अभी हमारी छह से 8 नए ब्रांड्स से बातचीत चल रही है।" 2020 के टोक्यो ओलंपिक (Olympic) में गोल्ड जीतकर नीरज ने सनसनी फैला दी थी। वह इंडिया के नए आइकन बन गए थे। बांड्स के बीच उनके नाम की वैल्यू अचानक बढ़ गई थी। ओलंपिक से लेकर वर्ल्ड चैंपियनशिप्स के उनके सफर ने उन्हें ब्रांड्स का पसंदीदा चेहरा बना दिया है। यही वजह है कि आज वह 24 ब्रांड्स का विज्ञापन करते हैं।


ब्रांड वैल्यू 400 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाने की उम्मीद

जल्द चोपड़ा का एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो 32-24 ब्रांड्स तक पहुंच जाने की उम्मीद है। यह कई दिग्गज क्रिकेटर्स के एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो से बड़ा होगा। इंडिया की T20 टीम के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या के पोर्टफोलियो में 20 ब्रांड्स शामिल हैं। वह हर कंपनी से 2.5 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। पिछले साल तक नीरज की ब्रांड वैल्यू 2.96 करोड़ डॉलर यानी 250 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। 2022 में उनकी ब्रांड वैल्यू 2.65 करोड़ डॉलर थी। जेएसडब्ल्यू के सिंह को नीरज की ब्रांड वैल्यू 40-50 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Paetongtarn Shinawatra: कौन हैं पैतोंगतार्न शिनावात्रा? 31 साल की उम्र में थाइलैंड की प्रधानमंत्री बन रचा इतिहास

प्रति ब्रांड 4.5 करोड़ तक जा सकती है फीस

उन्होंने कहा कि हमें ब्रांड वैल्यू में 50 फीसदी तक उछाल की उम्मीद दिख रही है। उन्हें बहुत अच्छा फाउंडेशन मिला है, जिसके यहां से और मजबूत होने की उम्मीद है। उनकी एंडोर्समेंट फीस भी बढ़ने की उम्मीद है। सिंह ने कहा कि उनकी एंडोर्समेंट फीस में 40-50 फीसीद उछाल आया है। पिछले साल तक उनकी फीस सालाना 3 करोड़ रुपये थी। अब इसके बढ़कर सालाना 4-4.5 करोड़ तक पहुंच जाने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।