Neeraj Chopra: स्टॉकहोम डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने 89.94 मीटर थ्रो के साथ तोड़ा अपना ही नेशनल रिकॉर्ड, देखें वीडियो

नीरज चोपड़ा सिर्फ 0.06 मीटर की दूरी से 90 मीटर का मार्क छूने से रह गए, लेकिन पिछले साल टोक्यो ओलंपिक के बाद इस सीजन नीरज के थ्रो में जबरदस्त बेहतरी आई है

अपडेटेड Jul 01, 2022 पर 3:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नीरज चोपड़ा ने एक महीने में दूसरी बार अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा है

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एक बार फिर से भाला फेंक में अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने एक महीने में दूसरी बार अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा है। नीरज गुरुवार, 30 जून को स्टॉकहोम डायमंड लीग में 89.94 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इससे पहले 14 जून को नीरज ने पावो नुरमी गेम्स में 89.03 मीटर लंबा का थ्रो किया था।

टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में अपने पहले प्रयास में ही 89.94 मीटर भाला फेंककर 90 मीटर के अपने मिशन को लगभग हासिल कर लिया। नीरज सिर्फ 0.06 मीटर की दूरी से 90 मीटर का मार्क छूने से रह गए लेकिन पिछले साल टोक्यो ओलंपिक के बाद इस सीजन नीरज के थ्रो में जबरदस्त बेहतरी आई है।

ये भी पढ़ें- Devendra Fadnavis: ‘जूनियर’ पद स्वीकार करने वाले महाराष्ट्र के 5वें पूर्व मुख्यमंत्री हैं देवेंद्र फडणवीस, जानें अन्य 4 कौन थे


ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज ने जून में ही फील्ड पर वापसी की है। इस रिकॉर्ड थ्रो के बावजूद चोपड़ा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, जबकि गोल्ड विश्व चैंपियन एंडर्सन पीटर्स (Peters Anderson) के नाम रहा, जिन्होंने 90.31 मीटर की दूरी पर भाला फेंका। जर्मनी के जूलियन वेबर को 89.08 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल मिला।

लीग खत्म होने के बाद नीरज चोपड़ा ने पत्रकारों से कहा कि पहले थ्रो के बाद मैंने सोचा कि मैं आज 90 मीटर से भी ज्यादा फाला फेंक सकता हूं। लेकिन मैं थोड़ा चूक गया फिर भी यह ठीक है, क्योंकि इस साल मेरे पास और भी प्रतियोगिताएं हैं।

विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय एथलेटिक्स दल की अगुवाई करेंगे चोपड़ा

नीरज चोपड़ा अमेरिका के यूजीन में 15 से 24 जुलाई तक होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में भारत के 22 सदस्यीय दल की अगुवाई करेंगे। भारतीय टीम में 17 पुरूष और पांच महिला खिलाड़ी हैं। चोपड़ा के अलावा भालाफेंक में रोहित यादव भी टीम में हैं। भारतीय टीम तीन टुकड़ों में जाएगी। पहला ग्रुप शनिवार को, दूसरा सोमवार को तथा तीसरा 5 जुलाई को रवाना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।