टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने फिनलैंड में जारी कुओर्टेन गेम्स में भी (Kuortane Games in Finland) गोल्ड मेडल जीत लिया है। इस गेम्स में 86.69 मीटर के थ्रो के साथ चोपड़ा ने मौजूदा विश्व चैम्पियन एंडरसन पीटर्स (Anderson Peters) को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
