पासपोर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति की पहचान और राष्ट्रीयता का प्रमाण भी होता है। ये विदेश यात्रा, शिक्षा, व्यवसाय और अन्य उद्देश्यों के लिए आवश्यक होता है। भारत सरकार समय-समय पर पासपोर्ट नियमों में बदलाव करती रहती है ताकि आवेदन प्रक्रिया को असान और पारदर्शी बनाया जा सके। हाल ही में सरकार ने पासपोर्ट नियमों में कुछ महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। नए नियमों के तहत, 1 अक्टूबर 2023 या उसके बाद जन्म लेने वाले आवेदकों के लिए जन्म प्रमाणपत्र ही जन्मतिथि का एकमात्र वैध प्रमाण माना जाएगा। वहीं, पुराने आवेदक अन्य दस्तावेजों का विकल्प चुन सकते हैं।
