निखिल कामत के पॉडकास्ट के अगले गेस्ट होंगे PM मोदी? टीजर देखकर आप भी पहचानिए

Nikhil Kamath Podcast: निखिल कामत को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है, "शायद आपको याद नहीं होगा, कुछ साल पहले आप बेंगलुरु आए थे। आप स्टार्टअप के लोगों से मिलने आए थे। रात में आपकी लास्ट मीटिंग हम लोगों के साथ थी और तब भी मैं आपसे सवाल ही पूछ रहा था। आप एक घंटा बैठे थे

अपडेटेड Jan 08, 2025 पर 7:04 PM
Story continues below Advertisement
Nikhil Kamath Podcast: निखिल कामत के पॉडकास्ट के अगले गेस्ट होंगे PM मोदी?

Zerodha के कोफाउंडर निखिल कामत ने अपने पॉडकास्ट के अगले एपिसोड का एक टीजर रिलीज किया, जिसने सभी के अंदर एक उत्सुकता जगा दी कि उनके इस खास प्रोग्राम में अगला गेस्ट कौन होगा। कामत ने हाल ही में एक छोटी क्लिप शेयर की है, जिसमें वह हिंदी में बात करते हुए अपने गेस्ट से कह रहे हैं कि पिछली बार जब वे मिले थे, तब भी वे उनसे सवाल ही पूछ रहे थे। कामत की क्लिप में गेस्ट का चेहरा नहीं दिखाया गया और न ही उन्होंने वीडियो के साथ कोई कैप्शन दिया। हालांकि, वीडियो क्लिप के आखिर में गेस्ट के जोर से हंसने की आवाज जरूर है।

निखिल कामत को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है, "शायद आपको याद नहीं होगा, कुछ साल पहले आप बेंगलुरु आए थे। आप स्टार्टअप के लोगों से मिलने आए थे। रात में आपकी लास्ट मीटिंग हम लोगों के साथ थी और तब भी मैं आपसे सवाल ही पूछ रहा था। आप एक घंटा बैठे थे।"


कामत की बात पूरी होने पर पीछे से किसी के हंसने की आवाज आती है, जो इस पोडकास्ट के गेस्ट की है। X ये वीडियो पोस्ट होने के बाद से ही यूजर्स उत्सुक हो गए और अगला गेस्ट कौन होगा, इसका अनुमान लगाने लगे।

हालांकि, इस हंसी को ज्यादातर लोगों ने पहचान लिया और कहा कि ये तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। एक यूजर ने लिखा, "आपका ये पहला ऐसा पॉडकास्ट होगा, जिसमें वह दिखेंगे।"

एक और यूजर ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करनी होगी। वह किसी दूसरे राजनेता की तरह समय के साथ विकसित होते हैं। वह जानते हैं कि युवाओं से जुड़ने के लिए कहां जाना है। यह देखकर हैरानी नहीं होगी कि सभी राजनेता टीवी न्यूज चैनलों पर पारंपरिक इंटरव्यू के बजाय चर्चा के रूप में खुलकर बातचीत कर रहे हैं। देश में उद्यमशीलता की भावना को उभरता हुआ देखना अच्छा है।"

एक यूजर ने लिखा, "इस हंसी को कोई कैसे नहीं पहचान सकता। बड़ी ही बेसब्री से इसका इंतजार रहेगा।"

2023 में हुई थी PM मोदी से मुलाकात

दरअसल कामत ब्रदर्स - निखिल और नितिन - दोनों ने 2023 में बेंगलुरु में पीएम मोदी से मुलाकात की थी।

तब एक इंटरव्यू में अपने 'फैनबॉय' मोमेंट बताते हुए, निखिल कामत ने कहा था, "जब आप किसी व्यक्ति से नहीं मिले होते हैं - बस उनके बारे में पढ़ा होता है या उन्हें किसी मंच पर देखा होता है - तो गलत धारणा बनाना या समाज द्वारा बनाई गई राय के साथ चलना बहुत आसान होता है...उनका बहुत आभामंडल है और वे बहुत पसंद किए जाने वाले व्यक्ति हैं। वह हर चीज के बारे में सब कुछ जानते हैं।"

Budget 2025 Expectations: सस्ते रॉ मटीरियल के लिए ड्यूटी कट करें सरकार, जानिए बजट से गारमेंट इंडस्ट्री की क्या हैं मांगें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।